झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा (PGTTCE) 2023 के लिए एक आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी की है। झारखंड में विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर शिक्षकों के पद के लिए कुल 2855 रिक्तियां हैं। 2855 नियमित रिक्तियों के अलावा, 265 बैकलॉग रिक्तियां भी हैं जो इस भर्ती अभियान के माध्यम से भरी जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन विंडो 4 अप्रैल को खुलेगी और 5 मई 2023 को बंद होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए jssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।
जेएसएससी पीजीटीटीसीई 2023: पात्रता मानदंड
जिन उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक विषय में स्नातकोत्तर डिग्री है और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री है, वे पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाती है। विवरण के लिए जेएसएससी पीजीटीटीसीई अधिसूचना देखें।
जेएसएससी पीजीटीटीसीई 2023 वेतनमान
पे मैट्रिक लेवल 8- 47,600 रुपये – 1, 51, 100 रुपये।
JSSC PGTTCE 2023: चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पास करना होगा। हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के साथ एक मुख्य परीक्षा होगी। कुल 100 अंकों (50 अंक प्रत्येक) के लिए सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन (पेपर 1) से प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा पेपर उस विषय का होगा जिसके लिए उम्मीदवार ने आवेदन किया है। यह 300 अंकों के लिए होगा। पेपर 1 क्वालिफाइंग नेचर का होगा।



