रांची। झारखंड में हुए राज्यसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी को जीत की बधाई देते हुए कहा महा गठबंधन बुरी तरह हारा। उन्होंने कहा कि झारखंड से राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी को कुल 28 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को केवल 20 वोट मिले।




