रांची:RINPAS में अत्याधुनिक DTMS सेंटर का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

0
irfan ansari

रांची: झारखंड की मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत कांके स्थित RINPAS में अत्याधुनिक DTMS (Deep Transcranial Magnetic Stimulation) सेंटर का स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर इरफान अंसारी ने कहा कि यह झारखंड, विशेषकर रांची के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने बताया कि DTMS तकनीक मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। अब मरीजों को केवल दवाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से भी बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य रिनपास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और झारखंड को उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त राज्य के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।कार्यक्रम में स्थानीय विधायक Suresh Baitha, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here