झारखंड के सीएम, मंत्रियों और विधायकों को उग्रवादियों से खतरा, स्पेशल ब्रांच ने जारी किया अलर्ट

0
Hemant Soren

झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने राज्य के ऐसे स्थानों को चिह्नित किया है, जहां पर झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और विधायकों को खतरे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.स्पेशल ब्रांच ने एक रिपोर्ट तैयार कर सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर कहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों से विधायकों और मंत्रियों को आने-जाने के दौरान उन्हें संबंधित स्थानों पर विशेष सुरक्षा प्रदान की जाए.स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों के एसपी को जो रिपोर्ट भेजी है संबंधित चिह्नित स्थल पर मूवमेंट के दौरान समुचित संख्या में गश्ती दल की प्रतिनियुक्त कर सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ की जाए. उग्रवादियों/नक्सलियों की गतिविधियों के बारे में सूचना एकत्र कर लांग रेंज पेट्रोलिंग, ओपेन रोड पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाये, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here