हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश का कहर जारी है, हिमाचल प्रदेश में बारिश से संबंधित घटनाओं में लगभग 51 लोगों की मौत की खबर है। शिमला में दो भूस्खलन स्थलों से अब तक चौदह शव बरामद किए गए हैं और अधिकारियों को डर है कि मलबे के नीचे और भी लोग फंसे हो सकते हैं।उत्तराखंड में भी लगातार हो रही बारिश आम जनता पर आफत बन कर बरस रही है।सीएम ने ट्वीट किया “हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन से कुछ लोगों के मरने की दुःखद खबर मिली। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। आपदा में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”



