झारखण्ड : लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने भी अपराधियों को पकड़ने में कामयाब हासिल कर रही है.बोकारो में 3 साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार .बोकारो जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन बोकारो के नेतृत्व में गठित टीम ने सेक्टर 09/बी स्ट्रीट 13 क्वार्टर नं0-678 में छापेमारी किया और तीन साइबर अपराधियों को पकड़ा. सागर दास , रोहित कुमार दास और धनजी शर्मा को पकड़ा है.ये तीनो लोगों को विभिन्न बैंकों का क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने को लेकर फर्जी फोन करते थे और उनसे OTP तथा अन्य डाटा प्राप्त करते थे.और बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेते थे .ये लोग अवैध तरीके एवं फर्जी सिम एवं मोबाइल से विभिन्न लोगों से साइबर ठगी एवं जालसाजी का कार्य किया करते थे.जब इन तीनो को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो इनके पास से 5 मोबाइल, 5 सिम कार्ड,07 फिनो पेमेंट बैंक का कॉम्बो किट,बायो मैट्रिक फिंगर स्कैनर, 07 फीनो बैंक अकाउंट का सेविंग अकाउंट का कॉम्बो किट लिफाफा बंद बरामद किया गया है. पुलिस और करवाई में जुटी है फ़िलहाल पुलिस इन तीनो को पाकर पूछताछ में जुटी है.




