Ranchi : सीएम चम्पई सोरेन ने आज एक्स पर लिखा ”पहले अरुणाचल में 10 विधायक निर्विरोध !फिर खजुराहो में नामांकन रद्द !उसके बाद सूरत में निर्विरोध !अब इंदौर में निर्विरोध !!सूरत में बीएसपी उम्मीदवार को क्राइम ब्रांच ने मोबाइल लोकेशन से तलाश कर जबरन होटल पहुँचाया था। इंदौर के कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम के 17 साल पुराने केस में 3 दिन पहले धारा 307 जोड़ी गई।मतलब साम दाम दंड भेद, किसी भी हद तक जाकर, जनता के अधिकारों का दमन कर के सत्ता के शीर्ष तक पहुंचना ही इनका एकमात्र लक्ष्य है।क्या आपको अब भी लगता है कि अगर ये लोग सत्ता में लौटे तो देश का लोकतंत्र और आपके संवैधानिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे?”
मालूम हो कि कांग्रेस को एक बार फिर बड़े झटके का सामना करना पड़ा है. इंदौर लोकसभा सीट से उम्मीदवार अक्षय कांति बम आज 29 अप्रैल को नामांकन वापस ले लेकर भाजपा में शामिल हो गए. ऐसा माना जा रहा है कि कांति बम के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा सांसद शंकर लालवानी के चुनाव जीतने के लिए चुनौतियां लगभग ख़त्म हो गईं हैं.




