रांची : रांची में पहली बार होगी राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग ,देशभर के 8 रज्यो के टीम हिस्सा लेगी.

0
RANCHI

रांची मोरहाबादी का गोमके जयपाल सिंह एक बार फिर गुलजार होने जा रहा है। यहां 30 अप्रैल से पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग होगी, जो नौ मई तक चलेगी।इसमें देशभर के आठ राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। मैच खेलने के लिए ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मिजोरम और मणिपुर की टीमें रविवार को रांची पहुंची हैं।और इस मैच को लेकर महिलाये काफी उत्साहिक दिख रही है.यहाँ प्रत्येक दिन चार मैच खेले जायेंगे। पहला मैच सुबह सात बजे से जबकि दूसरा मैच शाम चार बजे से, तीसरा मैच शाम छह बजे से और चौथा मैच रात आठ बजे से खेले जायेंगे।यह मैच 6 दिन होगा 30 अप्रैल,1,4,5,7,9 मई को खेले जायेंगे. बाकि दिन नही खेला जायेगा ,लीग का उद्घाटन 30 अप्रैल को होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान, विशिष्ट अतिथि राज्य के खेल सचिव और खेल निदेशक होंगे। लीग में दर्शकों का प्रवेश नि:शुल्क होगा। राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के आयोजन में अंडर-21 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को लिया गया है। साथ ही देश के अगली पीढ़ी को भी मैच के लिए तैयार करना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here