रांची समेत कई शहरों में ईडी दफ्तरों के बाहर जल्द होगी CISF की तैनाती

0
amit shah

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर लगातार हमले की बढ़ती घटनाओं के बाद गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। ईडी अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झारखण्ड की राजधानी रांची समेत कई शहरों में ईडी दफ्तरों के बाहर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों की तैनाती की जाएगी.जिन शहरों में ईडी के कार्यालयों के बाहर CISF की तैनाती होगी उन में कोलकाता, रांची, रायपुर, जयपुर, जालंधर,कोच्चि और मुंबई शामिल हैं.बता दें कि CISF एक ऐसी केंद्रीय अर्धसैनिक बल है जिसे आमतौर पर प्रतिष्ठानों के बाहर तैनात किया जाता है। इसके हवाले एयरपोर्ट, मेट्रो से लेकर कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं। इसके अलावा कई VVIP जैसे कि मुकेश अंबानी समेत कई बड़े उद्योगपति को भी CISF का कवर मिला हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here