कांग्रेस के साथ हुआ बड़ा खेला, नामांकन वापस लेकर BJP में शामिल हो गए इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति

0
Akshay Kanti

मध्य प्रदेश: कांग्रेस को एक बार फिर बड़े झटके का सामना करना पड़ा है. इंदौर लोकसभा सीट से उम्मीदवार अक्षय कांति बम आज 29 अप्रैल को नामांकन वापस ले लेकर भाजपा में शामिल हो गए. ऐसा माना जा रहा है कि कांति बम के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा सांसद शंकर लालवानी के चुनाव जीतने के लिए चुनौतियां लगभग ख़त्म हो गईं हैं.वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स पर अक्षय कांति बम की तस्वीर के साथ लिखा, ”इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी में स्वागत है.” जानकारी के मुताबिक अक्षय कांति बम के भाजपा में शामिल होने के पीछे वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय की अहम भूमिका है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here