JEE Main 2020 आज से, परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा

0

Exam in coronaदेशभर में विरोध होने के बाद भी मंगलवार से जेईई मेन की परीक्षा होगी। बिहार में परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी सेंटरों पर पदाधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। नियम का पालन करते हुए पूरी तरह से परीक्षा आयोजित करानी है।
छात्रों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करना होगा। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही प्रवेश द्वार बंद कर दिए जायेंगे। पूरे देश से 8.58 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, बिहार में एनटीए के अनुसार पटना के 20, मुजफ्फरपुर के छह, पूर्णिया, भागलपुर के चार, दरभंगा के पांच, गया के चार और आरा के दो-दो सेंटर पर जेईई मेन 2 आयोजित होगा। कुल 43 परीक्षा केंद्र पर 61,583 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
छात्रों को एक फोटो, एडमिट कार्ड के साथ और परिचय पत्र ओरिजनल ले जाना अनिवार्य किया गया है। छात्रों की सुविधा का ख्याल रखना है। परीक्षा एक से छह सितंबर तक दो शिफ्ट में आयोजित की जायेगी। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी परीक्षा होगी। आरा में सबसे कम 46 छात्र परीक्षा में होंगे शामिल:
पहले दिन बीआर्क व बी प्लान में एडमिशन लेने वाले छात्रों की परीक्षा होगी। दोनों शिफ्ट मिला कर पटना में 1607 परीक्षार्थी शामिल होंगे। आरा में 46, मुजफ्फरपुर में 326, बेगूसराय में 224, दरभंगा में 211, गया में 202, पूर्णिया में 141 परीक्षार्थी पहले दिन शामिल होंगे। इसके बाद दो से छह सितंबर तक बीटेक और बीइ में एडमिशन लेने वाले छात्र की प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें गया में हर दिन 808, मुजफ्फरपुर में हर दिन 1536, पूर्णिया में हर दिन 534, बेगूसराय में प्रत्येक दिन 788, दरभंगा में हर दिन 778, आरा में 315 और पटना में हर दिन 3518 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके इसके लिए 20 सेंटर बनाये गये हैं। हर दिन दोनों शिफ्ट में 3518 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद 10 सितंबर को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन के लिए जरूरी गाइडलाइन जारी की है। कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर कई बातें परीक्षार्थियों को ध्यान में रखनी होगी। जेईई मेन में प्रति केंद्र अभ्यर्थियों की संख्या घटकर 120 कर दी गयी है।
अलग-अलग समय पर प्रवेश
विनीत जोशी ने कहा है कि भीड़ न जुटे इसके लिए अभ्यर्थियों को अलग-अलग रिपोर्टिंग टाइम दिया गया है। जैसे अगर एक केंद्र पर 150 अभ्यर्थी हैं, तो उन्हें अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप की रिपोर्टिंग टाइम में 30 से 40 मिनट का अंतर है। रिपोर्टिंग टाइम अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में दिया गया है।
नहीं रुकेंगे सेंटर पर अभिभावक
विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर छोड़ने आये अभिभावकों को सेंटर के आस-पास भी रुकने की अनुमति नहीं होगी। सेंटर के पास गाड़ियां भी पार्क नहीं करनी है। अभिभावक गाड़ी रोक कर अभ्यर्थी को केंद्र पर उतारेंगे और तुरंत आगे बढ़ेंगे। स्थानीय प्रशासन व पुलिस से सेंटर पर मौजूद रहेंगे।
एक कमरे में 12 से ज्यादा अभ्यर्थी नहीं बैठेंगे
परीक्षा केंद्रों के रजिस्ट्रेशन डेस्क पर एक बार में अधिकतम 15 अभ्यर्थी ही हो सकते हैं। पहली शिफ्ट में छात्र जिस कंप्यूटर पर बैठेंगे, दूसरी शिफ्ट में उसके बगल वाले कंप्यूटर (जो पहली शिफ्ट में इस्तेमाल नहीं हुआ होगा) पर बैठाया जायेगा। छात्रों को मास्क, सैनिटाइजर दिये जायेंगे। परीक्षा से पहले और बाद में केंद्रों को अच्छी तरह डिसइन्फेक्ट किया जायेगा। एक कमरे में 12 से ज्यादा अभ्यर्थी नहीं बैठेंगे।
आज के एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या
पटना में 1607
पूर्णिया में 141
आरा में 46
मुजफ्फरपुर में 326
बेगूसराय में 224
दरभंगा में  211
गया में 202
दो से छह सितंबर तक प्रत्येक दिन शामिल होने वालों की संख्या:
पटना में 3518
पूर्णिया में 534
आरा में 315
बेगूसराय में प्रत्येक दिन 788
दरभंगा में 778
गया में 808
मुजफ्फरपुर में 1536ranjana pandey