मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह-लोकसभा सदस्य राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। सीएम ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया ”आज आवास में जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और माननीय लोकसभा सांसद आदरणीय श्री ललन सिंह जी से मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई।”



