जदयू नेता संजय झा बोले, नौवीं फेल आदमी बिहार के विकास के बारे में क्या जाने, वो तो अनाप-शनाम बोलेगा ही

0

JDUप्रथम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में जदयू-राजद आमने-सामने आ गई है। जदयू नेता संजय झा ने कहा कि नौवीं फेल आदमी बिहार का विकास क्या जाने। जितनी गंदगी राजद ने फैलाई थी, उस गंदगी को सफाई करने में मेहनत तो लगता है। बिहारियों को शर्म आती है कि उसका एक पूर्व मुख्यमंत्री जेल में बंद है। जनता इस बार मन बना चुकी है कि नीतीश को ही लाना है। लोगों को डर भी है इस बार कि कहीं राजद आ जाएगा तो क्या होगा। वहीं सुशील मोदी के टीव्ट पर कहा कि अगर सुशील मोदी तंत्र पूजा की बात कर रहे हैं तो सही कह रहे हैं। जदयू नेता संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार थके हुए हैं, लेकिन नौवीं फेल तो नहीं हैं। बिहार के मुख्यमंत्री देश के एक आदरणीय नेता हैं और उनके बारे में भाषा की मर्यादा सयंमित रखनी चाहिए। कोरोना में बिहार इसलिए बचा क्योंकि नीतीश कुमार खुद तत्परता के साथ काम किए। ranjana pandey