जामताड़ा:FCI का चावल की तस्करी पर मंत्री इरफ़ान अंसारी ने जांच के आदेश जारी किए

0
Irfan Ansari

जामताड़ा जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले के बेना स्थित रामेश्वरम राइस मिल में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में FCI का चावल और बांग्लादेशी पैकेट बरामद किया है।‘रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश’ लिखे बोरे में चावल पैक किया जा रहा था।जांच में यह सामने आया है कि यहां FCI का चावल अवैध रूप से बांग्लादेश भेजा जा रहा था।फिलहाल जिला प्रशासन ने राइस मिल को सील कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि यह भी पता चला है कि जिस शख्स का राइस मिल है वह पूर्व में बांग्लादेश में दवा की तस्करी करता था। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। इरफान अंसारी ने कहा कि चावल की बांग्लादेश तस्करी मामले की भी जांच की जाएगी. साथ ही टेरर फंडिंग की आशंका और राइस मिल मालिक के बांग्लादेश कनेक्शन की भी जांच की जाएगी।मामले में झारखंड के स्वास्थ्य और खाद एवं आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर दोषी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here