ग्रामीण विकास के अधिकारियोंं के साथ मंत्री दीपिका पांडे की बैठक,विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1,"adjust":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

झारखंड: आज FFP भवन में मंत्री दीपिका पांडे ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की गई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान अधिकारियों से विभाग की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की गई, साथ ही भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को और अधिक मजबूत बनाना और उनकी गुणवत्ता को बेहतर करना था।अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने लक्ष्यों को पूर्ण प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ पूरा करें।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने बताया कि ग्रामीण विकास के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और आगे की कार्ययोजना पर गहन चर्चा की। इसके साथ अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिल सके। मंत्री दीपिका पांडे ने कहा यह बैठक न केवल योजनाओं की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण थी, बल्कि आने वाले समय में विकास को और अधिक सुदृढ़ और समग्र बनाने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करने पर भी केंद्रित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here