झारखण्ड: झारखण्ड के पेयजल एवं स्वच्छता और उत्पाद व मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आज रांची स्थित उत्पाद भवन में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने बैठक में सभी अधिकारियों के साथ राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने और राजस्व में वृद्धि आदि विषयों पर विचार-विमर्श की। डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी और प्लेसमेंट एजेंसी के प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों पर भी इस बैठक में चर्चा की गई। दुकानों के नियमित निरीक्षण, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य निष्पादन, पारदर्शिता बनाए रखने एवं जन-सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु विशेष निर्देश दिए। साथ ही विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।मौके पर उन्होंने कहा जनता को सभी सुविधा सुलभता के साथ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।




