जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बिन्दापाथर थाना क्षेत्र में साईबर अपराध के खिलाफ की गई छापेमारी में 02 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।छापामारी के क्रम में गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1040000 (दस लाख चालीस हजार ) रु० नगद, 08 मोबाइल,09 सिम,02 पासबुक , 01 राशन कार्ड बरामद किया गया ।



