जमशेदपुर: टकलू लोहार ह’त्याकांड में फरार दो अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार

0

जमशेदपुर:सीतारामडेरा थाना में दि0- 01/02/24 को घटित गोलीकांड के फरार दो अपराधकर्मियों को वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, एक कारतूस एवं दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पूर्व में इस कांड में संलिप्त दो अपराधकर्मियों भुइयाँडीह आदर्श नगर निवासी सुजल बहादुर उर्फ़ बोटे और भुइयाँडीह इंद्रानगर निवासी मुन्ना अधिकारी कों गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चूका है।बता दें कि इसी साल 1 फ़रवरी कों पाण्डेय घाट स्थित चौधरी होटल के सामने अज्ञात मोटरसाईकल सवार अपराधियों ने टकलू लोहार की गोली मारकर ह’त्या कर दी थी, इस घटना मे उसका एक साथी बानेश्वर नामता उर्फ़ मानस गोली लगने से घायल हो गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here