Ranchi :आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस वार रूम के सदस्यों एवं प्रदेश कांग्रेस के मुख्य नेताओं की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में संपन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा गठित वार रूम के नेशनल चेयरमैन शशिकांत सेंथिल उपस्थित थे।बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने श्री सेंथिल द्वारा दिए गए सुझाव के अनुपालन हेतु अविलंब झारखंड के सभी जिला अध्यक्षों, लोकसभा प्रभारी, विधायको, प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि चुनाव जीतने का मूल मंत्र बूथ पर मजबूती ही है।बैठक मे मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, अनादि ब्रह्म, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, सतीश पॉल मुंजनी, विनय सिन्हा दीपू, मानस सिन्हा, गजेन्द्र सिंह, सोनाल शांति, निरंजन पासवान, डॉ संजय सिंह, सुरेन राम, रामदेव सिंह, कमल ठाकुर, रियाज अंसारी, ऋषिकेश सिंह, डॉ राकेश किरण महतो, रामाकांत आनंद, मंजूर अंसारी, जवाहर लाल महथा, आभा सिन्हा, नेली नाथन, गुंजन सिंह, जोसाई मार्डी, अजहर पप्पू, अमीर हासमी, राजीव प्रकाश चौधरी, पूर्णिमा सिंह, सुनीत शर्मा, उमेश पाठक, मनोज कुमार, आदि शामिल थे।



