जमशेदपुर :लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं SSP द्वारा क्लस्टरों एवं बूथों का किया गया निरीक्षण

0

जमशेदपुर : आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ चेकनाकों, क्लस्टरों एवं बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चेक नाका में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को वाहनों की चेकिंग करने को लेकर आवश्यक दिशा -निर्देश दिया गया।इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पोटका एवं जमशेदपुर सदर प्रखंड मुख्यालयों में बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रखंड में मतदान केंद्र, चेकनाका का भी निरीक्षण किया, आदर्श आचार संहिता के अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here