जमशेदपुर : बालू माफियाओं के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई में करीब 38 हजार cft बालू का अवैध भंडारण पकड़ा गया।एसडीओ घाटशिला के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में धालभूमगढ़ प्रखंड के 6 स्थान से 34 हजार cft तथा गुड़ाबांदा प्रखंड में 1 स्थान से अवैध भंडारण कर रखे गए करीब 4 हजार cft बालू जब्त किया गया । बालू के अवैध खनन एवं परिवहन में शामिल दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस कार्रवाई में शामिल पूरी टीम को बधाई। बालू माफियाओं के विरूद्ध आगे भी सख्ती जारी रहेगी।



