उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले जिले के 4 लोगों को आज सम्मानित किया।यूपीएससी में 114वीं रैंक प्राप्त जमशेदपुर के बारीडीह निवासी मनीष भारद्वाज, माऊंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अस्मिता दोरजी, खेल प्रशिक्षक हसन इमाम मलिक व बोर्ड परीक्षा में फर्स्ट डिविजन से पास हुई चाकुलिया प्रखंड की दामिनी सबर को सम्मानित कर सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी।



