जमशेदपुर : गुरूवार को पूर्वी सिंघभूम डीसी ने दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ शहरी क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया । सीसीटीवी अधीष्ठापन, प्रवेश/ निकास द्वार, तय विसर्जन रूट में विचलने नहीं करने, पंडाल परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, प्लास्टिक मुक्त त्यौहार मनाने, अग्निशामक, अस्थाई शौचालय, सुगम यातायात व्यवस्था, पंडालों के आसपास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश पूजा समितियों एवं पदाधिकारियों को दिया गया । गौरतलब है कि आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था ड्यूटी के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की सभी प्रकार की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गयी हैं. पूजा में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए सभी थानेदार, ओपी प्रभारी, पुलिस इंस्पेक्टर, परिचारी, डीएसपी, एसडीपीओ को ड्यूटी पर लगाया जायेगा.पूजा को लेकर राज्य में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द करने के संबंध में संबंधित गृह सचिव की ओर से आदेश जारी किया गया है. बता दें कि एक दिन पहले पुलिस मुख्यालय में बैठक हुई थी. बैठक में सभी जिलों के एसपी-डीजीपी के साथ सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई है. जानकारी के मुताबिक, सीएम सोरेन शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्तों, एसएसपी-एसपी के साथ बैठक करेंगे.



