जम्मू-कश्मीर: बस दुर्घटना में 21 की मौ*त, कई लोग हुए घायल

0
bus accident

जम्मू-कश्मीर जिले में गुरुवार को एक दुखद बस दुर्घटना में करीब 21 लोगों की मौत हो गई और वहीं कई लोग घायल हो गए। तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई।बताया जा रहा है की बस पर करीब 60 लोग सवार थे, यह घटना जिले के चोकी चोरा इलाके में तंगली मोड़ पर हुई। अधिकारियों ने पुष्टि की कि बस लगभग 150 फीट नीचे खाई में लुढ़क गई।यह वाहन हरियाणा के कुरुक्षेत्र क्षेत्र से तीर्थयात्रियों को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के शिव खोरी क्षेत्र में ले जा रहा था।शुरू में अधिकारियों ने बताया था कि यह दुर्घटना राजौरी जिले में हुई।पुलिस और स्थानीय निवासियों की मदद से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए अखनूर अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल ले जाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here