जैसा की पता है 1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान होना है. लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को घोषित हो जायेंगे.इस बीच इंडिया ब्लॉक की बैठक 1 जून को दोपहर 3 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होगी बैठक.इस बैठक में झारखण्ड के CM चंपई सोरेन, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, सीताराम येचुरी, तेजस्वी यादव और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता भी शामिल होंगे.पर इस बैठक में ममता बनर्जी और एम के स्टालिन शामिल नहीं होंगे. हालांकि ,टीआर बालू डीएमके की ओर से शामिल होंगे. इंडिया ब्लॉक की यह बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 3 दिन पहले इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को दिल्ली में आयोजित होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.यह बैठक इसलिए भी इतना जल्दी रखा गया क्युकी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 जून को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने जाना है .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उसके भविष्य के कदमों की समीक्षा और चर्चा के लिए रखी गई है.




