जमीयत उलेमा-ए-हिंद अध्यक्ष द्वारा RSS को न्यौता ”आइए… देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली मुल्क बनाए”

0

जमीयत उलेमा-ए-हिंद अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी आज अपने एक भाषण के दौरान कहा RSS और BJP से हमारी कोई मजहबी अदावत नहीं है।हमारे नज़र में हिंदु व मुसलमान बराबर हैं,हम इंसान के दरमियान कोई फर्क नहीं करते हैं। जमियत ए उलेमा की पॉलिसी रही है कि भारत के तमाम शहरी बराबर हैं, इनके बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए। हम RSS और उसके सर संघचालक को न्योता देते हैं, आइए आपसी भेदभाद व दुश्मनी को भूलकर एक दूसरे को गले लगाए और देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली मुल्क बनाए।हमें सनातन धर्म के फ़रोग़(रोशनी) से कोई शिकायत नहीं है,आपको भी इस्लाम के फ़रोग़ से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here