लालू प्रसाद वापस लौट रहे भारत, बेटी रोहिणी ने कहा ”पापा को स्वस्थ रखना अब आप सबकी जिम्मेवारी”

0

बिहार : किडनी ट्रांसप्लांट के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से भारत लौट रहे हैं।बेटी रोहिणी सिंगापुर एयरपोर्ट पर परिवार के साथ उन्हें छोड़ने आईं जिसकी वीडियो क्लिप सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। रोहिणी ने अपने पिता लालू प्रसाद के भारत वापस लौटने की जानकारी देते हुए कहा है कि पापा को स्वस्थ रखना अब आप सबकी जिम्मेवारी होनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है। यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है। 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं.मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूँ. पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूँ.अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा.पापा को स्वस्थ रखना अब आप सबकी जिम्मेवारी होनी चाहिए.आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है. यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है. चिकित्सकों ने कहा है कि पापा को इंफेक्शन से बचाना होगा. ज्यादा लोगों से मिलने को लेकर चिकित्सकों ने मना किया है.चिकित्सकों ने कहा है कि यदि किसी से मिलना भी है तो सबको मास्क पहन कर मिलना है. पापा भी जब किसी से मिले तो मास्क पहन लें. ऐसा डॉक्टरों ने सलाह दी है.पापा के प्रति आप सबों का प्यार असीम है. मैं अपने तरफ से आप सबों से यह कहना चाहती हूँ की भारत पहुँचने के बाद पापा से जब भी आप सभी मिलें तो , मिलते वक्त सावधानी बरतें. सभी मिलने के समय मास्क लगाएं और उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखने में हमारी मदद करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here