रांची: कल 2 बजे नामकुम के NHM परिसर में 163 अभियार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इस सम्बन्ध में स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा,”माननीय मुख्यमंत्री Hemant Soren जी के प्रेरणदायी मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयासों की श्रृंखला में कल का दिन एतिहासिक साबित होगा। नियुक्ति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपने कदम बढ़ाये है जो निरंतर जारी रहेंगे।विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी सहित तकनीकी पदों पर स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली कर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना हमारी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। हमारी सरकार युवाओं को रोजगार के साथ ही प्रदेश में सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने के लिए कटिबद्ध है।”




