इरफ़ान अंसारी: विदेशों में मुस्लिम नेताओं से उड़-उड़ गले मिलते पीएम मोदी,लेकिन देश के भीतर भेदभाव

0
irfan ansari

रांची: झारखण्ड के मंत्री इरफ़ान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विदेश दौरों के दौरान प्रधानमंत्री मुस्लिम देशों के नेताओं से उड़ उड़ गले मिलते हैं, लेकिन देश के भीतर उनके कुछ नेता नफरत और भेदभाव की राजनीति करते दिखाई देते हैं।

इरफ़ान अंसारी ने कहा कि वर्तमान समय में पेट्रोल, गैस, राशन और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को त्याग और संयम की सलाह दी जाती है, जबकि सत्ता में बैठे लोग विदेश दौरों में व्यस्त रहते हैं।उन्होंने कहा कि देश का युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है, किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और गरीबों की थाली लगातार महंगी होती जा रही है। मंत्री ने केंद्र सरकार से केवल भाषण नहीं, बल्कि जनता को राहत देने और समस्याओं पर जवाब देने की मांग की।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचें थे.इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना था। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात के थी और गले भी लगाया था। एक वीडियो भी उनका वायरल हुआ था जिसमें पीएम मोदी दूर से बाहें फैलाए यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन के पास आते और उन्हें गले लगा लेते.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here