IPL 2020 : आज पंजाब और हैदराबाद के बीच होगा ज़ोरदार मुकाबला, प्ले ऑफ के लिए जीत जरूरी

0

iplदुबई। आईपीएल के 13वें सीजन के 43वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें आमने-सामने होंगी. पंजाब की टीम लगातार तीन जीत से पटरी पर लौट आई है, वही सनराइजर्स हैदराबाद पिछले मैच में बड़ी जीत से उत्साहित है. दुबई में यह मैच समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जायेगा.आपको बता दे किंग्स इलेवन के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन पिछले तीन मैचों में उसने शानदार प्रदर्शन किया है. किंग्स इलेवन ने दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया तथा केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी.सनराइजर्स को भी प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे. लगातार तीन हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरुवार को 8 विकेट से मिली जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है. डेविड वॉर्नर की टीम अब प्ले ऑफ की उम्मीदें कायम रखेगी।

किंग्स इलेवन और सनराइजर्स की हालत फिलहाल एक जैसी है. इन दोनों टीमों के 10 मैचों में 8 अंक हैं,मगर हैदराबाद की टीम बेहतर रन गति के कारण 8 टीमों की तालिका में अपने प्रतिद्वंद्वी से एक पायदान आगे 5वें स्थान पर है.प्ले ऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए इन दोनों टीमों को अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे.इसके साथ आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच अब तक कुल 15 मुकाबले हो चुके हैं.सनराइजर्स हैदराबाद ने 11, और पंजाब ने 4 में जीत मिली है. इस सीजन में दोनों के बीच हुआ पिछला मुकाबला सनराइजर्स ने 69 रनों से जीता था.