आईपीएल 2020 का 42वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज दोपहर 03:30 बजे से अबु धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 मैचों में सात मैच जीत चुकी है और 14 अंको के साथ प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं केकेआर ने 10 मैचों में सिर्फ पांच जीत हासिल की हैं। ऐसे में प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए उसे बाकी चार मैचों में से तीन मैच जीतने होंगे। अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखना है तो उसके बल्लेबाजों को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली की तरफ से शिखर धवन बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले दोनों मैच में शतक जमाये हैं लेकिन बाकी बल्लेबाजों की नाकामी के कारण टीम को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना। अबु धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। हालांकि, खिलाड़ियों को यहां भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। ये दोपहर का मैच है, ऐसे में अब ओस की भूमिका नहीं रहेगी। लेकिन फिर भी टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी का फैसला कर सकती है।
कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आज जीतना जरुरी है। हालांकि इसके लिए उसे मजबूत दिल्ली कैपिटल्स की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। कोलकाता के लिए पिछला मुकाबला किसी बुरे सपने की तरह था, ऐसे में टीम उससे उबरते हुए मजबूत वापसी करना चाहेगी।



