विवार को खेले गए आईपीएल 2020 के 9वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया है।पहले विकेट के लिए मयंक अग्रवाल और कप्तान केएल राहुल की 183 रन की तूफानी पार्टनरशिप की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब ने शारजाह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2 विकेट पर 223 रन बनाए। इसमें मयंक अग्रवाल ने धमाकेदार शतक लगाया।शारजाह की पिच को शुरू से ही बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जा रहा था। अग्रवाल और राहुल ने इसका पूरा फायदा उठाया और आईपीएल में पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभाई। इन दोनों ने पावरप्ले में 60 रन जोड़े। यह आलम तब था जबकि पावरप्ले के पहले ओवर में जयदेव उनादकट ने 3 और अंतिम ओवर में जोफ्रा आर्चर ने केवल 2 रन दिए।राहुल भी राजपूत के अगले ओवर में पवेलियन लौट गए। पिछले मैच में नाबाद 132 रन बनाने वाले राहुल अपनी पिछली पारी की तरह खतरनाक नहीं दिखे लेकिन उन्होंने अग्रवाल का अच्छा साथ दिया और 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।ranjana pandey



