IPL 2020: आज आमने सामने होगी राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

0

IPLअबू धाबी में आज शाम के साढ़े तीन बजे वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी। दोनों ही टीमों ने अब तक तीन मैच खेले हैं और दो जीते हैं। हालांकि बैंगलोर जहां पिछला मैच जीती है वहीं राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दोनों ही टीमें जीत दर्ज कर अंक तालिका में आगे बढ़ना चाहेगी। आइए जानते हैं कि आज के मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: पिछले मैच में जीत के बाद विराट कोहली इस मैच उसी प्लेइंग XI के साथ उतर सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स: राजस्थान की टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यहां जोस बटलर और स्टीव स्मिथ फिर से पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, मनन वोहरा, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल दिख सकते हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, टॉम करन, अंकित राजपूत और कार्तिक त्यागी को उतारा जा सकता है। ranjana pandey