झारखण्ड : आज उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने झारखंड मंत्रालय प्रोजेक्ट भवन स्थित उद्योग विभाग कार्यालय में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक किया।विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को बेहतर कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा किया।उद्योग विभाग की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों से कहा कि तेजी से विकास कार्य हो सके इसके लिए विभाग में खाली पदों को जल्द भरें. सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने की जरूरत है.मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा खाली पदों की सूची जल्द उपलब्ध कराने को कहा है ताकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विचार-विमर्श कर जल्द ही इस दिशा में आवश्यक कदम उठाये जाएं.मंत्री ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन की सोच है कि झारखंड में उद्योगों को बढ़ावा मिले निवेशक झारखंड आएं और राज्य में अधिक से अधिक उद्योग लगे.मंत्री ने कहा कि सरकार उन्हें हर सुविधाएं मुहैया कराएगी. इस अवसर पर उद्योग विभाग, हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, जियाडा, जिडको, झारखंड माटी कला बोर्ड, मुख्यमंत्री लघु, कुटीर एवं उद्यम विकास बोर्ड, झारक्राफ्ट, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की गयी.




