डुमरी:जंगली हाथियों ने बुजुर्ग को कुचला, पूर्व मंत्री बेबी देवी ने परिजनों को मुआवजे के लिए आश्वस्त किया,तत्काल 40,000 सहयोग दिया

0
Baby Devi

गिरिडीह : डुमरी विधानसभा क्षेत्र के अतकी पंचायत के बेलाटांड़ निवासी शिकरा हेम्ब्रम (59 वर्ष)को रविवार की देर रात जंगली हाथियों ने कुचल कर मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों की संख्या 4 थी। सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री बेबी देवी ने घटनास्थल पर जा कर उनके परिजनों को किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए आश्वस्त किया है। पूर्व मंत्री बेबी देवी ने वन विभाग के अधिकारियों को पीड़ित परिजनों को सभी सहयोग देने की बात कही है।पीड़ित परिवार को तत्काल 40,000 सहयोग दिया गया है. बाकी प्रक्रिया पूरा होने के बाद एक माह में 3,60,000 दिया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here