28 दिसंबर को पांचवी किस्त के रूप में मिलेंगे ₹2500,नामकुम में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम

0
cm soren

झारखंड: 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की पांचवी किस्त जारी करेंगे। राज्य की 50 लाख से भी अधिक महिलाओं को खटाखट, खटाखट, खटाखट,₹2500 मिलेंगे।झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के सीएम हेमंत सोरेन रांची के नामकुम में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं के खाते में यह राशि ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन नामकुम के खोजा टोली मैदान में होगा। इस समारोह में विभागीय मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे.इसमें राज्य भर से मंईयां सम्मान योजना की हजारों लाभुक नामकुम पहुंचेंगी। इसके लिए सभी जिले के डिसी को विशेष जवाबदेही दी गयी है। लाभुकों की सूची तैयार कर सभी को रांची तक लाने और उन्हें वापस ले जाने की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here