सीएम सोरेन : राजस्व बढ़ोतरी को लेकर नए स्रोत तलाशें,नियुक्तियों को लेकर ऑनलाइन परीक्षा की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत

0
cm soren

झारखण्ड : भ्रष्टाचार के खिलाफ हेमंत सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है।अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएम सोरेन ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है ताकि आम जनों को कोई असुविधा नहीं हो और कोई भी भ्रष्टाचारी बचे नहीं। राज्य के DGP समेत अन्य वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ACB उड़न दस्ते का गठन कर लगातार सघन तरीके से अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों का औचक निरीक्षण एवं छापेमारी करें। उन्होंने कहा कि जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं देना मेरा प्रथम लक्ष्य है। भ्रष्ट अधिकारियों के ख़िलाफ़ अब कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।ये निर्देश सीएम सोरेन ने कल सोमवार को जारी किए है।बता दे कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजस्व संग्रहण, 28 दिसंबर को आयोजित झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना कार्यक्रम एवं jssc की सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2023 के विषय पर सोमवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मौके पर सीएम सोरेन ने राजस्व बढ़ोतरी को लेकर नए स्रोत तलाशने का भी निर्देश दिया।उन्होंने कहा सभी सेवाओं और हेल्पलाइन नंबर के लिए एकीकृत एप्प तैयार करें।नियुक्तियों को लेकर ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित करने की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत।लोगों की समस्याओं और शिकायतों के निवारण में कोताही नहीं बरती जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here