भारत : झारखण्ड घूमने आई विदेशी महिला के साथ गैंगरेप जांच में जुटी पुलिस.

0

स्पेन की महिला ने झारखंड के दुमका में गैंगरेप का आरोप लगाया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. मामला हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट का है. पीड़ित विदेशी महिला स्पेन की रहने वाली है और वो खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंची. महिला अपने पति के साथ झारखंड के दुमका पहुंची थी. यहां करीब 8-10 आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया .पीड़िता को दुमका जिला के ही सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है. हंसडीहा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस घटना में संलिप्त आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इसके लिए डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ अन्य टीम की भी मदद की ली जा रही है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है.पीड़िता अपने पति के साथ भारत घूमने आई थी. आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों ने विदेशी महिला के दरिंदगी की है.एसपी पीतांबर सिंह खेरवार के निर्देश पर पुलिस की एक टीम घटना की जांच में जुटी है.जानकारी के मुताबिक, स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर घूमने निकली थी. वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी. देर रात वे लोग हंसडीहा बाजार से पहले वे लोग एक जगह पर टेंट लगाकर सो रहे थे. इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और जबरन स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बारी-बारी से अंजाम दिया. विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की है.बता दें कि झारखंड में गैंगरेप की ये कोई पहली वारदात नहीं है. इससे पूर्व झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा में पुरुष मित्र के साथ घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ लगभग 8- 10 दरिंदों ने समूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here