Jharkhand : दुमका में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने राज्य/ देश की छवि को शर्मसार किया है।पीड़ित महिला स्पेन की रहने वाली है।महिला के साथ उसके पति भी साथ में थे।आरोपियों की संख्या करीब 8 से 10 थी।यहां हंसडीहा थाना क्षेत्र में महिला बाइक से अपने पति के साथ पहुंची थी. जब वह टेंट में सो रही थी, उसी दौरान 8-10 लोगों ने उससे दरिंदगी की और पीटा. महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है. इस मामले में दुमका पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।निशिकांत दुबे ने सरकार को जमकर लताड़ लगाई है ”मेरे लोकसभा गोड्डा के हंसडिहा थाना क्षेत्र में स्पेन की एक महिला यात्री के साथ बलात्कार की दुखद घटना हुई है । झामुमो चम्पई सोरेन जी व कांग्रेस की सरकार ने संथालपरगना ने बिना ट्रेनिंग लिए सभी जगह पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग कर हत्या,लूट,बलात्कार को पिछले 4 साल में बढ़ावा दिया है ।आदिवासी की जनसंख्या लगातार घट रही है । पूरे संथालपरगना के पुलिस प्रशासन ECI को तुरंत बदलकर पुलिस वालों को ही जेल भेजना चाहिए”. हंसडीहा थाना क्षेत्र में बीती रात एक स्पेनिश महिला द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराने पर झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, “स्पेनिश महिला के साथ हुई बलात्कार की घटना से पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है। यह बहुत दुखद घटना है। मैंने DGP से सुबह ही बात की है। पीड़ित का इलाज होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए… दोषी पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए… झारखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। इसलिए भयमुक्त वातावरण बनाएं ताकि देश विदेश के पर्यटक यहां सुरक्षित रूप से भ्रमण कर सकें।
“वहीं झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता का कहना है, ”मुझे इस घटना की पूरी तथ्यात्मक सत्यता की जानकारी नहीं है, लेकिन सरकार इस पर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है.” जो कोई भी हमारी किसी भी भारतीय या विदेशी बहन के खिलाफ ऐसा अपराध करेगा, उन सभी दुष्टों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।”



