रांची : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्, रांची में आज राज्य के सभी जिलों से आये कनीय व सहायक अभियंताओं के साथ राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान अभियंताओं को 30 जून तक निर्माण व मरम्मति से जुड़े हुए कार्यो को 99% पूरा कर लेने का लक्ष्य दिया गया है। निदेशक आदित्य रंजन ने अभियंताओं से Quality of Material के साथ साथ Quality of Work पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगर कार्य की गुणवत्ता ही सही नहीं होगी, तो उच्च गुणवत्ता की सामग्री भी वो परिणाम नहीं दे सकती जो हम उम्मीद करते है।




