जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू कुजुर के घर की कुर्की जब्ती

0

मधुकम निवासी 54 वर्षीय राजधानी के बड़े रियल एस्टेट व जमीन कारोबारी कमलभूषण की अपराधियों ने बीते 30 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी थी.कमल भूषण हत्याकांड मामले में आरोपी छोटू कुजूर के घर पर कुर्की जब्ती करने के लिए रविवार की दोपहर कोतवाली डीएसपी डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने पंडरा ओपी क्षेत्र के हेसल जतरा मैदान के पास स्थित छोटू कुजुर के घर कुर्की जब्ती के लिए पहुँचीं.जैसे ही कारवाई शुरू हुई।वैसे ही छोटू कुजूर ने राँची पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है।इधर कुर्की जब्ती की कार्रवाई रोक कर राँची पुलिस की टीम छोटु कुजूर से पूछताछ में जुट गई है।डब्लू कुजूर के भाई छोटू कुजूर ने कमल भूषण की हत्या करने का दावा किया था . डब्लू के बेटे राहुल कुजूर से कमल भूषण की बेटी यामिनी ने लव मैरिज की थी. छोटू कुजूर का कहना है कि कमल ने पुलिस के साथ मिलकर उसके परिवार को परेशान किया है.परिवार के सदस्यों को परेशान करने को लेकर उसने धमकी भी दी है पुलिस द्वारा परिवार के सदस्यों को परेशान किए जाने पर हर पांचवें दिन रांची में हत्या की चेतावनी दी है .इस मामले में रांची पुलिस ने छोटू कुजूर का भाई डब्लू कुजूर, उसके बेटे राहुल कुजूर समेत कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here