बिहार में बेटे ने किया अपने ही घर में चोरी ,जानिए पूरा मामला

0

बिहार के पूर्णिया जिले के पूरब टोला के ग्रामीणों ने एक घर से 4 लाख रुपये का सामान लूटने वाले एक लुटेरे को रंगेहाथ पकड़ लिया।यह पीड़ित का बेटा था जिसने अपने साथियों के साथ अपने ही घर में लूट को अंजाम दिया था।आरोपी नूर आलम की शादी किशनगंज जिले की एक लड़की से हुई थी, जिसके बाद उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया था। आलम अपने ससुराल में रहता था और लगातार अपने परिवार से संपत्ति का हिस्सा मांगता था। मांग पूरी नहीं होने पर आलम ने दस अन्य साथियों के साथ अपने ही घर में लूट को अंजाम दे डाला। ग्रामीणों ने लुटेरों को पकड़ने के लिए उन्हें घेर लिया, लेकिन आलम को छोड़कर उनमें से ज्यादातर भाग निकले। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here