हेमंत सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर समेत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर

0

रांची : हेमंत सरकार की आत्म समर्पण एवं पुनर्वास नीति, नई दिशा से प्रभावित होकर एक जोनल कमांडर अमरजीत यादव, तीन सब-जोनल कमांडर सहदेव यादव, नीरू यादव और संतोष बुइयां सहित 5 नक्सलियों ने दस्ते के सदस्य अशोक बैगा के साथ रांची में झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है।भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू पर दस लाख का और सब जोनल कमांडर सहदेव यादव के सर पर पांच लाख का इनाम था। राज्य सरकार की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति “ऑपरेशन नई दिशा” के तहत इन नक्सलियों ने सरेंडर किया। झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के आला अधिकारियों की मौजूदगी में आईजी रांची के कार्यालय में उन्होंने विधिवत सरेंडर किया। बताया जा रहा है कि सभी पांचों नक्सली चतरा-गया सीमा पर सक्रिय थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here