अवैध ऑनलाईन गैमिंग: रांची पुलिस को बड़ी सफलता, 14 गिरफ्तार

0
Ranchi police

रांची: ऑनलाईन गैमिंग एवं अवैध काम को अंजाम देने की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में एवं पुलिस उपाधीक्षक सदर, राँची एवं पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी बरियातु के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा बरियातु हाउसिंग कॉलोनी रोड नं0-2, Q.No. 3K/18 के पास पहुँचकर विधिवत पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ छापमारी की गई। छापामारी के क्रम में उक्त मकान में 14 लड़के के पास 5 लैपटॉप, 17 मोबाईल एवं 90 विभिन्न बैंक के ए.टी.एम. कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ के क्रम में इनलोगों ने बताया कि ये लोग एक महिना से इस मकान में है और ऑनलाईन गैमिंग करवाते है। इनलोगों का कुछ आदमी जो बाहर से गाईड करता है और कभी कभी आता था। उक्त लड़कों को 15 से 20 हजार रुपया महिना मिलता था।

गिरफ्तारीः-

प्राथमिकी अभियुक्त 1. केशव कुमार उम्र 19 वर्ष, पता भाव छपरा, मीना पुर, जिला गुज्जफर पुर, बिहार, 2. आलोक बलजीत उम्र 20, पता काश नगर लोगमान्य टोला, जिला सहरसा, बिहार, 3. समीत कुमार उम्र 21 वर्ष, पता पहाड़ पुर शिवहर, 4. दिलीप कुमार उम्र 27 वर्ष, पता महारस जिला सहरसा, 5. लव कुमार उम्र 24 वर्ष, पता बिकोठी मंडल, जिला पुर्णिया, 6. नितीश कुमार उम्र 19, पता झोवाडीह, पुर्णिया, 7. अंजन कुमार उम्र 23, पत्ता झोवाडीह पुर्णिया, 8. सुबोध कुमार उम्र 25 वर्ष, पता- हड़गडिया सुपौल, 9. कृष्ण कुमार उम्र 19, पता जमुनिया सहरसा, 10. साजन कुमार उम्र- 19. झोवाडीह पुर्णिया, 11. अरुष यादव उम्र 25 वर्ष, पता करजाइन जिला सुपौल, 12. पंकज कुमार उम्र 21 वर्ष, पता महारस जिला सहरसा, 13. विवेक कुमार उम्र 22 वर्ष, पता-विजय पुर, सहरसा, 14. रौशन कुमार उम्र 28 वर्ष, पत्ता नन्दना मुज्जफरपुर,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here