30 जून को हूल दिवस,झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने की बैठक,7 सदस्यों की कमेटी का गठन

0
State President Mr. Keshav Mahato

झारखंड: सिद्धू-कान्हू, चान्द-भैरव, फूलो-झानो एवं अन्य शहीदों की याद में 30 जून को हूल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा 28 जून से 30 जून 2025 तक हूल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 30 जून, 2025 को भोगनाडीह में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु सात सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है. जिसकी बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय, रांची में किया गया।बैठक में कमिटी के सदस्य पूर्व मंत्री श्री बंधु तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष श्री शहजादा अनवर, प्रदेश महासचिव श्री तनवीर आलम, प्रदेश प्रवक्ता श्री शांतनु मिश्रा, एसटी सेल के अध्यक्ष श्री जीसाई मार्डी, कार्यालय प्रभारी श्री अभिलाष साहू, सह-प्रभारी श्री राजन वर्मा, श्री रामानंद केसरी व अन्य ने कार्यक्रम की सफलता के लिए विस्तृत रूप से चर्चा किया!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here