अपने मां बाबा को याद करते भावुक हुए सीएम कहा मां बाबा की सबसे बड़ी हिम्मत थीं

0
Hemant Soren
Hemant Soren

रांची: अपनी स्वर्गीय माता रूपी सोरेन के निधन के बाद अपने पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में चल रहे पारंपरिक श्राद्ध कार्यक्रमों के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने अपने मां बाबा को याद करते एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कैसे उनके पिता, झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन (बाबा) के जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के कठिन सफर में उनकी माता हमेशा संबल बनकर साथ खड़ी रहीं।

सीएम एक्स पर लिखते हैं, सीएम हेमंत सोरेन: गांव की इन्हीं पगडंडियों, इन्हीं खेतों और जल-जंगल के बीच बाबा ने संघर्ष की शुरुआत की थी। उस कठिन सफर में मां हर कदम पर उनकी हमसफ़र बनकर साथ चलीं। बाबा ने जब-जब संघर्ष की राह चुनी, मां ने हर मुश्किल में उनका हाथ थामे रखा। बाबा के संघर्ष में मां सिर्फ उनकी साथी नहीं थीं, बल्कि उनकी ताकत, उनका संबल और हर कठिन मोड़ पर उनकी सबसे बड़ी हिम्मत थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here