मरांडी का सीएम से आग्रह ”MGM अस्पताल में हुई दुर्घटना के बावजूद सबक नहीं लिया, रिम्स की बदतर स्थिति को सुधारें”

0
Hemant Soren

झारखण्ड: भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर हेमंत सरकार को एक बार फिर घेरा, साथ ही सीएम से आग्रह किया है कि रिम्स की बदतर स्थिति को सुधारने का प्रयास करें. मरांडी ने लिखा ”राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के जर्जर भवन लगातार दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। दीवारों से गिरता प्लास्टर, दरारें और जलजमाव न केवल मरीजों, बल्कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की जान को भी खतरे में डाल रही हैं। हाल ही में MGM अस्पताल, जमशेदपुर में हुई दुर्घटना के बावजूद राज्य सरकार ने इससे कोई सबक नहीं लिया है।स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय सचिव ने रिम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान को राजनीति और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। मुख्यमंत्री Hemant Soren से आग्रह है कि रिम्स की बदतर स्थिति को सुधारने का प्रयास करें।हेमंत जी, पहले मौजूदा रिम्स की हालत सुधारें, फिर नए रिम्स के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाएं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here