हाईकोर्ट में पेश हुईं गृह सचिव वंदना डडेल, कहा- जल्द तैयार होगा मॉडर्न जेल मैनुअल

0

रांची : झारखंड में आधुनिक जेल मैनुअल तैयार करने को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा लिये गये स्वत: संज्ञान पर सुनवाई हुई. गुरुवार को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट में सुनवाई हुई.इस दौरान राज्य की गृह सचिव वंदना दादेल कोर्ट में पेश हुईं. इस दौरान कोर्ट ने उनसे पूछा कि अभी तक जेल मैनुअल क्यों नहीं बनाया गया। जिस पर सचिव ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि झारखंड का नया जेल मैनुअल दो महीने में तैयार हो जाएगा.

वहीं, महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि नई जेल मैनुअल प्रक्रिया में है, इसे जल्द ही बनाया जाएगा. जिसके बाद कोर्ट ने सचिव के जवाब को रिकॉर्ड में लेते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.साथ ही कोर्ट से पूरी जानकारी देने को कहा है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार से जानना चाहा था कि जेल मैनुअल कब तक तैयार हो जाएगा.जिस पर कोर्ट ने सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए गृह सचिव को पेश होकर कोर्ट के सवालों का जवाब देने का आदेश दिया. इसी आदेश पर गुरुवार को गृह सचिव कोर्ट में पेश हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here