रांची: राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से आज शुक्रवार को केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुण्डा ने नई दिल्ली में भेंट की।उक्त अवसर पर दोनों के मध्य राज्य में जनजातियों के विकास हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में व्यापक चर्चा हुई।

बता दें की इससे पहले झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य की स्थिति से अवगत कराया और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की.राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, आवास आदि योजनाओं की स्थिति के बारे में बात की. उन्होंने राज्य में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में विकासात्मक गतिविधियों और सुरक्षा की भी जानकारी दी।राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य में उच्च शिक्षा के विकास के लिए तैयार किए गए रोड मैप की जानकारी दी और राज्य की हवाई और रेल कनेक्टिविटी के विस्तार पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने राज्य के समग्र विकास के लिए सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।



