रांची। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मझगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक निरल पुरती को वर्ष 2026 के लिए भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार हेतु चयनित किया गया।निरल पुरती वर्ष 2005, 2014, 2019 एवं 2024 में विधायक निर्वाचित हुए हैं। वहीं, उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी पुरस्कार के लिए छह कर्मियों का चयन किया गया है। इनमें किरण सुमन बाखला, सुषमा सिन्हा, रविकान्त समीर तिर्की, मो. अली अहमद, शिवराज राम और संजय कुमार मेहता शामिल हैं।22 नवंबर 2026 को स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट विधायक को राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो, चांदी की शील्ड और 51 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, चयनित छह कर्मियों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो और प्रत्येक को 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।




